E Shram Card: केंद्र सरकार के द्वारा हाल ही में श्रम कार्ड योजना लांच की गई है। केंद्र सरकार के द्वारा ई श्रम पोर्टल अगस्त 2021 को लांच किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे उम्मीदवारों के श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी के द्वारा श्रम पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश भर में असंगठित कामगारों का डाटा सरकार के पास मौजूद रहे, पूरा डाटाबेस तैयार करने के लिए इस पोर्टल को लांच किया गया है। श्रमिकों को भविष्य में नई-नई योजनाओं का लाभ भी केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा दिया जाएगा। राज्य सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि श्रमिकों को प्रतिमाह है एक ₹1000 दिए जाएंगे। श्रम कार्ड का पैसा तथा स्टेटस की जांच करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
श्रम कार्ड के फायदे? (Benefits of E Shram Card)
- श्रम कार्ड के तहत श्रमिकों को ₹200000 तक का मुफ्त बीमा केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
- केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले श्रमिकों को दिया जाएगा।
- भविष्य में श्रमिकों को पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी।
- श्रमिकों को घर बनाने के लिए भविष्य में आर्थिक राशि प्रदान की जाएगी।
- भविष्य में केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा नई योजना लांच की जाएंगी तो उनका सीधा लाभ सबसे पहले श्रमिकों को दिया जाएगा।
- श्रम कार्ड के तहत उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता भी सरकार के द्वारा दी जाएगी तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी मिलेगी।
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज (E Shram Card – Documents List)
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार के द्वारा हाल ही में ही श्रम पोर्टल लांच किया गया है जिसके द्वारा श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। पूरे देश में लगभग 20 से 30 करोड लोगों ने श्रमिक कार्ड बनवा लिए हैं। श्रमिक कार्ड बनाने के लिए उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड आय प्रमाण पत्र बैंक अकाउंट डिटेल और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। श्रमिकों का आधार नंबर मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट नंबर
इ श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कैसे करें? (E Shram Card Registration)
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि श्रम कार्ड आजकल बहुत चर्चा में है और लगभग सभी लोग श्रम कार्ड बनवा रहे हैं क्योंकि श्रम कार्ड के तहत उन्हें भविष्य में बहुत सारी योजनाओं का लाभ मिलने वाला है। यदि आप भी श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- श्रम कार्ड के लिए यदि आप पंजीकरण करना चाहते हैं तो सबसे पहले ही श्रम पोर्टल पर जाएं जिस की अधिकारिक लिंक तालिका में उपलब्ध कराई गई है।
- अब आधिकारिक पोर्टल का मुख्य पृष्ठ खोलें।
- इसके पश्चात न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल नंबर से लिंक आधार नंबर डालें (यदि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो जल्द से जल्द लिंक करवा ले
- अब सिक्योरिटी कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप सबमिट विकल्प का चयन करेंगे आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा अब ओटीपी डाल कर मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें।
- इसके पश्चात आवश्यक जानकारी भरें। और आखरी में सबमिट विकल्प का चयन करें।
- इस प्रकार सभी उम्मीदवार ई श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करा सकते हैं यदि पंजीकरण की प्रक्रिया में आपको किसी भी तरह की समस्या आती है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है। श्रम पोर्टल लांच होने के बाद बहुत सारे लोगों ने श्रम कार्ड बनवा लिया है। इस बीच राज्य सरकार के द्वारा घोषणा की गई है कि श्रमिकों को प्रतिमाह ₹1000 की राशि दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ₹1000 की राशि की पहली किस्त श्रमिकों के खाते में डाल दी गई है। श्रम कार्ड का पैसा चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- श्रम कार्ड का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले ई श्रम पोर्टल पर जाएं।
- अब आधिकारिक पोर्टल का मुख्य पृष्ठ खोलें।
- अब आधिकारिक पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर तथा आधार नंबर की सहायता से लॉगिन करें
- इसके पश्चात चेक स्टेटस लिंक पर क्लिक करें।
- इस प्रकार सभी लोग श्रम कार्ड का पैसा चेक कर सकते हैं। इसके अलावा श्रमिक बैंक खाते की जांच कर भी श्रम कार्ड का पैसा चेक कर सकते हैं।
Join Telegram | Click here to join |
Home Page | click here |
2 thoughts on “E Shram Card: श्रम कार्ड का पैसा नहीं मिला तो जल्दी देखे, हर महीने मिलेंगे 1000 रूपए”